cover

भाकपा (माले) महासचिव का एकजुटता संदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाम

 






दिनांक : 25 मार्च 2023

नई दिल्ली



प्रति, 

 श्री मल्लिकार्जुन खड़गे

 अध्यक्ष, 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस


प्रिय मल्लिकार्जुन खड़गे जी, 

                                      यह पत्र, श्री राहुल गांधी को  लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराने के अफसोसनाक निर्णय के विरुद्ध अपना आक्रोश अभिव्यक्त करने के लिए हम लिख रहे हैं. 








2019 के प्रचार अभियान के भाषण के  लिए उन्हें दोषी ठहराना और  फिर गुजरात की अदालत द्वारा सजा दिये जाने के बाद, आनन-फानन में उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द करने को, भारतीय संसदीय लोकतंत्र पर सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में ही समझा जा सकता है. संसद में मोदी-अदानी गठजोड़ पर उठ रहे सवालों और अदानी घोटाले की जे पी सी जांच के लिए कटिबद्ध विपक्ष को, यह मोदी सरकार का प्रतिशोधात्मक उत्तर है.








ऐसे वक्त में कांग्रेस के साथ हम पूर्ण एकजुटता जाहिर करते हैं तथा बदले की राजनीति व लोकतंत्र पर हमले के खिलाफ संपूर्ण विपक्ष से एकजुट होने के आह्वान को पुनः दोहराते हैं.


एकजुटता के साथ, 

दीपंकर भट्टाचार्य

महासचिव, 

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी

(मार्क्सवादी- लेनिनवादी) लिबरेशन

           


Post a Comment

1 Comments