cover

उपजिलाधिकारी गाली-गलौच प्रकरण : अफसर और सड़क छाप गुंडों के बीच की रेखा धुंधली

 








प्रति, 

     श्रीमान मुख्यमंत्री
     उत्तराखंड शासन, देहरादून.

      श्रीमान मुख्य सचिव
     उत्तराखंड शासन, देहरादून.
   श्रीमान जिलाधिकारी
     पौड़ी गढ़वाल.

     


महोदय, 
          सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है, जिसमें कुछ लोग एक युवा से धक्का मुक्की और गाली गलौच कर रहे हैं. पता करने पर बताया गया कि गाली गलौच करने वाले शख्स उपजिलाधिकारी, पौड़ी श्री आकाश जोशी हैं.














महोदय, यह प्रश्न नहीं है कि जिसके साथ वे ऐसा कर रहे हैं, वह कौन है, उसका अतीत क्या है. प्रश्न यह कि क्या उपजिलाधिकारी जैसे पद पर बैठे व्यक्ति को सार्वजनिक तौर पर किसी गाली देने और धक्कामुक्की करना का कोई वैधानिक या प्रशासकीय अधिकार है ? मेरी अधिकतम जानकारी के अनुसार किसी अधिकारी या कर्मचारी को ऐसा कोई अधिकार देश का कोई कानून नहीं देता.












महोदय, जो उपजिलाधिकारी स्वयं सार्वजनिक तौर पर गाली- गलौच करे, वह किसी से सभ्य आचरण या कानून सम्मत आचरण की अपेक्षा कैसे कर सकता है? महोदय, एक उच्च पद पर बैठे हुए, पढ़े लिखे पी सी एस अफसर और सड़क छाप गुंडों में अंतर की रेखा बेहद स्पष्ट रहनी चाहिए. दुर्भाग्य से इस प्रकरण में उपजिलाधिकारी श्री आकाश जोशी और उनके साथ मौजूद कर्मचारियों ने इस रेखा को मिटाने की हद तक धुंधला कर दिया.

उपजिलाधिकारी एवं उनके साथ मौजूद अन्य कर्मचारियों का व्यवहार बेहद आपत्तिजनक, अशोभनीय और पद की गरिमा के विपरीत है. अतः उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही अमल लाई जाए और उन्हें उनके पदों से तत्काल निलम्बित करते हुए विरत किया जाए.
                                                                        सधन्यवाद, 

सहयोगाकांक्षी,
इन्द्रेश मैखुरी 
गढ़वाल सचिव 
भाकपा(माले)

Post a Comment

1 Comments

  1. मुझे इनकी चयन प्रक्रिया पर शक है

    ReplyDelete